फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: बीटीसी की 1000 सीटें बढ़ेंगी

Tue, 14 Apr 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बैचलर ऑफ टीचर कोर्स (बीटीसी) की 1000 सीटें बढ़ जाएंगी। नेशनल काउंसिल फार टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने 20 निजी बीटीसी कॉलेजों को मान्यता दे दी है।
विज्ञापन


अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नरवल और शासन से संबद्धता लेकर बीटीसी की एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिले में 23 निजी बीटीसी कॉलेज हैं। इनकी 50-50 सीटें (कुल 1150 सीटें) हर साल भरी जाती हैं।

शैक्षिक सत्र 2015-16 से तमाम और बीटीसी कॉलेज खुल रहे हैं। सुभाष डिग्री कॉलेज को ही बीटीसी की 50 सीटों की मान्यता मिली है। सेठ श्रीनिवास डिग्री (एसएसए) मंधना ने बीटीसी के दो कॉलेजों यानी 100 सीटों की मान्यता ली है।
विज्ञापन

जल्द जारी होगा एनओसी

इसकी पुष्टि डायट प्रिंसिपल डॉ. केके ओझा ने की है। डायट प्रिंसिपल ने बताया कि एनसीटीई से मान्यता मिलने के बाद छह बीटीसी कॉलेजों ने संबद्धता का नान आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मांगा है।

कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। जहां व्यवस्था दुरुस्त होगी, वहां की एनओसी जल्दी जारी कर दी जाएगी।

अन्य कॉलेजों ने संबद्धता की एनओसी अभी तक नहीं मांगी है। हालांकि एनसीटीई से मान्यता मिलने की सूचना मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें