फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय छात्रों को ब्रिटेन देगा 370 स्कॉलरशिप

Thu, 19 Dec 2013 02:14 AM IST
दीप सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश काउंसिल इस साल भारतीय छात्रों के लिए 260 अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में 370 स्कॉलरशिप देगा।
विज्ञापन


ब्रिटेन में भारतीय छात्रों को पढ़ाई, स्कॉलरशिप और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए काउंसिल ‘ग्रेट यूके एजूकेशन’ सेमिनार भी शुरू करने जा रहा है।

इसमें एक क्विज और ब्रिटेन में शिक्षा हासिल कर चुके पूर्व छात्रों से मुलाकात का कार्यक्रम भी रखा गया है। यह जानकारी ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर रिचर्ड एविरिट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रेट कॅरिअर गाइड लाॅंच करते हुए उन्होंने बताया कि काउंसिल ने भारतीय छात्रों का हमेशा ही स्वागत किया है। यही वजह है कि भारतीय छात्रों के लिए इतनी बड़ी छात्रवृत्ति योजना तैयार की गई है।

जनवरी-2014 से जनवरी-2015 तक के लिए यह 370 छात्रवृत्तियां लगभग 10 अरब रुपए की होंगी। ब्रिटेन में पढ़ाई के अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए लखनऊ में गुरुवार को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें ‘ब्रिटेन में शिक्षा और रहन-सहन’ पर चर्चा होगी। उसके बाद ब्रिटेन पर ही एक क्विज होगा। एविरिट ने बताया कि काउंसिल ने ‘मेक इट ग्रेट’ प्रतियोगिता भी शुरू की है।
विज्ञापन


इसमें ब्रिटेन में पढ़ने के अपने इरादों और जज्बे को रोचक ढंग से अभिव्यक्त करना है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। पहला चरण रजिस्ट्रेशन का होगा।

इसे वेबसाइट ‘नॉलेजइजग्रेट डॉट इन/मेकइटग्रेट डॉट पीएचपी’ पर पूरा कर सकते हैं। दूसरे चरण में इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को अपना निजी ब्योरा, शैक्षिक पृष्ठभूमि और पसंदीदा कोर्स के बारे में जानकारी देनी होगी।

प्रतियोगिता में ‘नॉलेज इज ग्रेट टू मी बिकॉज..’ विषय पर स्लोगन लिखना होगा। यह स्लोगन 141 अक्षरों के अंदर होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें