फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में सरेआम लड़कों ने लडकियों को मारे हाथ

Sun, 01 Sep 2013 10:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में हुड़दंगी छात्रों ने शनिवार दोपहर को सड़कों पर लोगों की सांस फुला दी। जुलूस में शामिल होने आए सिटी बस में सवार छात्रों ने न सिर्फ राह चलती लड़कियों से बदतमीजी की, बल्कि बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भी तंग किया।
विज्ञापन


बस हुई सीज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इन बसों को सीज करने के निर्देश दिए। इसके बाद छह बसों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से सिटी बस संचालकों में हड़कंप मच गया।

शनिवार को डीएवी में विभिन्न पदों के लिए नामांकन था। दोपहर दो बजे के करीब जुलूस में शामिल छात्र वापस जाने को हुए तो सिटी बसें पहले से उन्हें छोड़ने को तैयार थीं।
विज्ञापन


युवतियों से किया दुर्व्यवहार
छात्रों को भरकर बसें जैसे ही राजपुर रोड होते हुए घंटाघर पहुंची। छात्र अराजक होने लगे। कभी युवतियों और महिलाओं से दुर्व्यवहार करते तो कभी आमजन को परेशान करते।

जब यह सूचना एसएसपी को मिली तो उन्होंने तुरंत वायर लेस पर इन बसों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद एक-एक कर छह बसें सीज की गई।

हुड़दंगियों को रोकने में पुलिस नाकाम
हुड़दंगियों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। स्थिति यह है कि देर रात को शराब पीकर हंगामा करने वाले छात्रों से लोग सहमे हुए हैं।

यह छात्र पुलिस के सामने ही बाइक से फुर्र हो जाते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। कप्तान के तमाम दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं।

चाहिए मुफ्त की शराब
हुड़दंगी छात्रों का खौफ इस कदर है कि जब आबकारी अधिकारी ने उन्हें मुफ्त की शराब नहीं दी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बावजूद किसी छात्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें