फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमिटी में पढ़िए बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के कोर्स

Thu, 27 Feb 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की ऐतिहासिक बर्मिंघम यूनिवर्सिटी (बीयू) नोएडा में अपने नए कोर्स शुरू करने जा रही है। छात्रों के लिए इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के अलावा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और फिजिकल एजुकेशन जैसे नए कोर्स संचालित होंगे।
विज्ञापन


इसमें रिसर्च और इंटर्नशिप का भी मौका मिलेगा। इसके लिए बीयू ने एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ शैक्षिक गठजोड़ किया है।

यह भी पढ़ें:बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड बस एक क्लिक पर

बीयू के वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर एडम टिकैल के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने एमिटी यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस मौके पर बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी वर्ष 1900 में बनी थी।

ब्रिटेन में सबसे ज्यादा कोर्स चलाने वाली बीयू दूसरे नंबर की यूनिवर्सिटी है। उनका मकसद इंजीनियरिंग के अलावा नए क्षेत्रों को विकसित करना है, जिसमें अन्य यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर संयुक्त कार्यक्रम चलाए जा सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:बीएड जेईई: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

इस गठजोड़ में कोर्सों के अलावा फैकल्टी व स्टूडेंट एक्सचेंज, पीएचडी प्रोग्राम और जनरल का भी प्रकाशन किया जाएगा। कार्यक्रम में एमिटी के ग्रुप एडिशनल वीसी डॉ. गुरिंदर सिंह ने कहा कि छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

इस मौके पर एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. सुनील सर्न, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ. अजय राणा, डॉ. संजीव बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें