पंजाबी यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एजूकेशन विभाग की ओर से बीएड दो साल के कोर्स सेशन 2014-16 के दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा अब 20 जुलाई 2014 को कराई जाएगी।
पहले यह परीक्षा छह जुलाई 2014 को होनी थी। डिस्टेंस एजूकेशन विभाग के प्रमुख डा. जमशीद अली खान ने बताया कि 12 जुलाई 2014 तक 1000 रुपये लेट फीस के साथ और 14 जुलाई 2014 से 18 जुलाई 2014 तक 3000 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला फार्म जमा कराए जा सकते हैं।