चंडीगढ़ प्रशासन कई सालों बाद विभिन्न विभागों के लिए 300 क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती करने की तैयारी है। फरवरी महीने में भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी करने की तैयारी थी।
लेकिन, प्रशासन ने अब इन पदों को भरने के लिए नियमों में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है। जानकारी अनुसार, शिक्षा विभाग, इंजीनियरिंग और विभिन्न कालेजों के लिए अलग-अलग कैडर खत्म कर दिया जाएगा।
प्रशासन सभी क्लर्क और स्टेनो को एक ही कैडर के तहत भर्ती करेगा। जरूरत के हिसाब से बाद में कर्मचारियों का तबादला दूसरे विभाग में किया जा सके।