फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: पूरी फीस देने के बाद भी नहीं हो रहीं कक्षाएं

Fri, 23 May 2014 12:16 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएयू (बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय) में पूरी फीस जमा करने के बावजूद स्टूडेंट्स को निर्धारित न्यूनतम क्लास नहीं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


तय समय से पहले ही उन पर प्रोजेक्ट वर्क जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। यूजीसी के नियमों के अनुसार शैक्षिक सत्र में कम से कम 180 दिन कक्षाएं चलनी जरूरी हैं।

यूजीसी के नियमों का हवाला देते हुए एमफिल के स्टूडेंट्स ने इस बात की लिखित शिकायत बीबीएयू कुलपति से की है।

स्टूडेंट्स के अनुसार जब उन्होंने निर्धारित फीस जमा की है तो यूजीसी द्वारा निर्धारित न्यूनतम कक्षाएं क्यों नहीं चलाई जा रही हैं।

स्टूडेंट्स को डिग्री के साथ अच्छी शिक्षा भी मिले इसलिए यूजीसी ने डिग्री स्तर कम से कम 180 दिन कक्षाएं चलाना अनिवार्य किया हुआ है।

180 दिन में छुट्टियां शामिल नहीं हैं। मतलब किसी भी सूरत में 180 दिन कक्षाएं चलनी जरूरी हैं।

इसके बावजूद बीबीएयू में इसका पालन नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय में मुश्किल से 140 दिन ही कक्षाएं ही चली हैं।

शैक्षिक सत्र 2013-14 में बीबीएयू में स्पोर्ट्स मीट, यूथ फेस्टिवल और नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन होने और सप्ताह में पांच दिन का सप्ताह होने के कारण भी न्यूनतम निर्धारित दिन कक्षाएं नहीं चल पाई हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाएं फरवरी माह में करा ली हैं। विश्वविद्यालय में एमफिल के अनुसूचित जाति के एक स्टूडेंट ने कुलपति से इस मामले की शिकायत की है।

छात्र के अनुसार जब उसने निर्धारित फीस भरी है तो फिर उसे निर्धारित क्लास क्यों नहीं कराई जा रही हैं।

स्टूडेंट्स के अनुसार एमफिल का लघु शोधकार्य पांच जून तक जमा करने के लिए कहा गया है।

इस तरह उसे छह के बजाय केवल चार महीने का समय मिला है। इससे उसका शोध कार्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए मामले में कुलपति हस्तक्षेप करें।

विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2013-14 में माहवार कक्षाओं का ब्यौरा
सितंबर---14 दिन
अक्तूबर---19 दिन
नवंबर----18 दिन
दिसंबर---19 दिन
जनवरी---21 दिन
फरवरी---18 दिन
मार्च-----20 दिन
अप्रैल----20 दिन
मई------21 दिन
इसी दौरान विश्वविद्यालय में 20 दिन के विंटर वैकेशन, पांच दिन नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन, सात दिन बीबीएयू यूथ फेस्ट, तीन दिन स्पोर्ट्स मीट के कारण कक्षाएं नहीं चलीं।
विज्ञापन


इस तरह कक्षाओं की संख्या 140 भी नहीं पहुंची है।

पीएचडी एंट्रेस टेस्ट में कोर्स से बाहर के सवाल पूछने का आरोप
बीबीएयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में विश्वविद्यालय से पीजी पास करने वाली एक छात्रा ने कोर्स से बाहर के सवाल पूछने का आरोप लगाया है।

छात्रा का आरोप है कि अनुसूचित जाति का होने के कारण जानबूझकर उसके भेदभाव किया जा रहा है।

इस बात की शिकायत छात्रा ने अनुसूचित जाति आयोग में भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें