बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) में बैचलर ऑफ वोकेशनल स्ट्डीज कोर्स (बीवोक) के फॉर्म जारी करना महंगा पड़ा।
उसने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म तो जारी कर दिया लेकिन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उसे मान्यता देने से ही इन्कार कर दिया है।
यूजीसी ने बीवोक कोर्स के लिए इस यूनिवर्सिटी की आरे से भेजे गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसे यूजीसी ने संस्थानों के अस्वीकृत प्रस्ताव की सूची में डाल दिया है।
यूजीसी की वेबसाइट www.ugc.ac.in पर डाल दिया है। फिलहाल, अब जिन स्टूडेंट्स ने ऑन लाइन फॉर्म खरीदा होगा उन्हें झटका लग सकता है।
क्योंकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दूसरे चरण के लिए जारी हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में कोर्सेज की सूची में इस कोर्स को भी डाल रखा है।
बीबीएयू प्रशासन ने अपनी वेबसाइट www.bbau.ac.in पर जिन कोर्सेस में दाखिले के लिए ऑन लाइन फॉर्म जारी किया है उसमें इसे भी शामिल किया है।
बीबीएयू प्रशासन ने बीवोक के तीन कांबीनेशन बनाए हैं और इसकी 60-60 सीटें दिखायी गई हैं।
इसमें बीवोक के पहले कांबीनेशन में उसने इनफॉरर्मेशन टेकभनोलॉजी, इनफॉरर्मेशन एंड साइबर सिक्योरिटी और मैनेजमेंट का ग्रुप रखा है।
इसकी फीस 20 हजार रुपए निर्धारित की है। वहीं बीवोक के दूसरे ग्रुप में लाइफ स्टॉक प्रोडक्शन एंड मैनेजमेंट, फ्लोरिकल्चर एंड लैंड स्केप गार्डिनिंग और मैनेजमेंट का ग्रुप बनाया है।
इसकी फीस भी 20 हजार रुपए है। इसी तरह तीसरे कांबीनेशन में इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस और मैनेजमेंट का ग्रुप बनाया गया है।
इसकी फीस 15 हजार रुपए निर्धारित है। फिलहाल बीबीएयू प्रशासन द्वारा बीवोक कोर्स को बिना मान्यता लिए ही सिर्फ प्रस्ताव पर ही ऑन लाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिए।