एलयू के बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षा में पहले दिन दो छात्राओं को नकल करते पकड़ा गया। बाकी सभी केंद्रों पर पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपटी।
लखनऊ यूनिवर्सिटी के बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। सुबह की पाली में एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज और शाम की पाली में इरम डिग्री कॉलेज में दो छात्राएं पकड़ी गईं।
पहली पाली में लखनऊ विवि में आर्ट्स फैकल्टी के कमरा नंबर छह में कुछ पर्चे कम पड़ने की शिकायत मिली। मगर इसे परीक्षा शुरू होने तक दुरुस्त कर लिया गया। सुबह की पाली में सुबह नौ बजे से दो बजे तक परीक्षा हुई।
इसमें बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष व बीए ऑनर्स के स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि पहले दिन कहीं किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने परीक्षा में नकल को रोकने के लिए पांच उड़ाका दस्ते गठित किए थे।
परीक्षा के दौरान जो अभ्यर्थी बैग या मोबाइल फोन आदि लेकर आए थे उन्हें जमा करवा लिया गया। नकलविहीन परीक्षा करवाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने कैंपस में आंतरिक उड़ाका दस्ता भी गठित कर रखा था।