फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में पांच हजार होगी बीए, बीकॉम की फीस

Wed, 24 Jul 2013 09:38 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी और डीबीएस पीजी कालेज में सेल्फ फाइनेंस ईवनिंग कोर्स की फीस निर्धारित हो गई है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा राधा रतूड़ी के साथ हुई बैठक में दोनों कालेजों में बीए और बीकॉम की फीस पांच हजार रुपये सालाना रखने पर सहमति बनी। जबकि बीएससी की फीस पर जल्द ही प्रबंधन निर्णय लेगा। डीएवी कालेज प्राचार्य ने छात्र संगठनों से आंदोलन खत्म करने की अपील की, जिसे संगठनों ने ठुकरा दिया।

पांच हजार रुपये सालाना
डीएवी और डीबीएस कालेज में इसी सत्र से शुरू होने जा रही ईवनिंग कोर्स की फीस को लेकर मंगलवार को सचिवालय में एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए डीएवी और डीबीएस कालेज की बीए व बीकॉम की फीस पांच हजार रुपये सालाना रखी जाएगी।
विज्ञापन


डीएवी प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने इस फैसले के बाद सभी छात्र संगठनों से आंदोलन समाप्त करने की मांग की, जिसे छात्रों ने ठुकरा दिया।

प्राचार्य ने बताया कि विवि से मॉर्निंग शिफ्ट जितनी 3650 सीटों की मांग ईवनिंग कक्षाओं के लिए की गई है। दूसरी ओर, मामले को लेकर छात्र संघर्ष समिति ने भी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा राधा रतूड़ी से वार्ता की।
विज्ञापन


प्रबंधन और महाविद्यालय को निर्देशित करें
प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव को कालेज प्रबंधन की पैसा कमाने की मंशा बताते हुए मांग की कि गतिरोध समाप्त करने के लिए वह प्रबंधन और महाविद्यालय को निर्देशित करें। प्रतिनिधिमंडल में महेश जगूड़ी, नितिन चौहान, सिद्धार्थ राणा, जोगिंदर सिंह रावत, आशीष रावत, गोविंद सिंह, युद्धवीर सिंह नेगी, श्याम सिंह चौहान, ओम कक्कड़, जावेद खान, राकेश नेगी आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें