फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के 3800 स्टूडेंट्स को मिला फायदा

Sun, 04 Aug 2013 08:46 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय ने एसईई के तहत बीटेक कोर्सेज में दाखिला पाने वाले छात्रों के अपग्रेडेशन राउंड का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन


इसमें पहले राउंड में जिन अभ्यर्थियों को उनकी मनपसंद सीटें नहीं मिल पाई थीं, उनमें से 3800 अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन राउंड में सीटें मिल गई हैं।

जीबीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि अपग्रेडेशन राउंड में जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला है, उन्हें 12 अगस्त तक जाकर अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना है।

इधर, एसईई में बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी शशांक कुमार की रैंक 12273 है और जेईई मेन में 1,54,000। उसे एसईई की रैंक पर आरकेजीआईसी गाजियाबाद कॉलेज अलॉट हुआ था मगर अपग्रेडेशन राउंड में उसे कानपुर स्थित अर्ध सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ट अलॉट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई मेन के तहत उसे कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग गाजियाबाद अलॉट हुआ है। अभ्यर्थी को कृष्णा इंस्टीट्यूट ही चाहिए लेकिन अब उसे वहां एडमिशन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें