उत्तराखंड में इंजीनियरिंग का डिब्बा इस बार गोल नजर आ रहा है। बीटेक की 12500 सीटों के लिए हुई काउंसिलिंग में एक दिन तिथि बढ़ाने के बावजूद 1525 दाखिले ही हो पाए।
ऑनलाइन काउंसिलिंग का प्रथम चरण पूरा
एनआईसी के डाटा के मुताबिक मैकेनिकल और सिविल में छात्रों का ज्यादा रुझान नजर आया। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की बीटेक की ऑनलाइन काउंसिलिंग का प्रथम चरण रविवार को पूरा हो गया।
इसमें छात्र सरकारी और संघटक कालेजों के अलावा महज कुछ निजी कालेजों तक ही सीमित रहे। इसके पीछे काउंसिलिंग में हुई देरी प्रमुख वजह रही। विवि अब द्वितीय चरण की काउंसिलिंग की तैयारी कर रहा है।
इन ट्रेडों में दिखा रुझान
कंप्यूटर साइंस में 156, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में 154, आईटी में 111, मैकेनिकल में 301, सिविल में 321, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 98 दाखिले हुए।
इनसे दूरी
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, प्लास्टिक एंड पॉलिमर इंजीनियरिंग में कुल 393 छात्रों ने ही दाखिला लिया।
प्रथम चरण में बीटेक में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या गत वर्ष की तुलना में कम रही है। अब दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। इसके बाद आगे का फैसला होगा।
- डॉ. आशीष उनियाल, उपकुलसचिव, यूटीयू