फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग लिस्ट के आधार पर मिलेंगी नर्सिंग की शेष सीटें

Thu, 26 Sep 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की काउंसिलिंग पूरी हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को काउंसिलिंग देर रात तक चली। इनमें से बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग की काउंसिलिंग शाम तक समाप्त हो गई जबकि एमएससी नर्सिंग की काउंसिलिंग रात्रि साढ़े आठ बजे से शुरू हुई।

पढ़ें,देहरादून को मिला ट्रिपल आईटी का तोहफा

चंदरनगर स्थित नर्सिंग कॉलेज में आयोजित काउंसिलिंग में बीएससी नर्सिंग में 86 सीटों के लिए 151 ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 75 को सीट आवंटित हुई। पोस्ट बेसिक नर्सिंग की 46 सीटों के लिए 38 ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 19 सीटें अलॉट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी नर्सिंग की 36 सीटों के लिए 61 पंजीकरण हुए थे। खबर लिखे जाने तक एमएससी नर्सिंग की आठ सीटें अलॉट हो चुकी थी। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. आरपी भट्ट ने बताया कि बची हुई सीटों के लिए बाद में प्रतीक्षा सूची के आधार पर अलॉटमेंट किया जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें