आईपीयू में बीएड के छात्रों को बीएड स्पेशल एजुकेशन प्रोग्राम की 50 सीटों के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
ऑफलाइन काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय पहली बार छात्रों को दो अलग-अलग प्रोग्राम की काउंसलिंग में एक साथ भाग लेने का अवसर दे रहा है।
छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। दो प्रोग्राम में से किसी एक को चुनने का आखिरी मौका 12 अगस्त तक है।
एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के मुताबिक, जिन छात्रों ने ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर रखा है, वे भी ऑफलाइन में भाग ले सकेंगे।