फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बीएड की बत्ती गुल, कॉलेजों में सन्नाटा

Fri, 26 Sep 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में इंजीनियरिंग के बाद अब बीएड कॉलेजों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गढ़वाल विवि के तीन कॉलेजों ने इस साल बीएड में एडमिशन ही नहीं लिए।
विज्ञापन


हर कॉलेज में छात्र संख्या महज पांच से आठ
हालांकि, इसकी सूचना अभी विवि को नहीं भेजी गई है। इन कॉलेजों में हर साल भारी भीड़ देखने को मिलती थी। इस साल 15 से ज्यादा बीएड कॉलेज ऐसे हैं, जहां छात्रों की संख्या महज पांच से आठ तक ही रह गई है।
 
गढ़वाल विवि से संबद्ध 46 निजी बीएड कॉलेजों में इस बार जबर्दस्त सन्नाटा है। इन कॉलेजों में करीब 80 फीसदी सीटें खाली हैं, लेकिन विवि की तीनों परिसरों की सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन


कुल छह हजार बीएड सीटों के लिए प्रदेशभर से 16500 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से नौ हजार छात्रों को योग्य घोषित किया गया था। लेकिन, दाखिले की बारी आई तो छात्र गायब हो गए।

विवि ने नहीं दी राहत
कॉलेजों पर संकट को देखते हुए एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट ने विवि का दरवाजा खटखटाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक कुलपति एलजे सिंह से मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया एनसीटीई के नियमानुसार जब ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्य अर्हता का पालन किया जा रहा है तो विवि प्रवेश परीक्षा में 40 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता खत्म करे।

इस पर विवि ने आगामी अकादमिक काउंसिल की बैठक में मामला रखने की बात कही। हालांकि, इस बैठक में अभी वक्त है, तब तक इस नियम से राहत नहीं मिल पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें