बीएड में दाखिले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय ने फिर से पूल काउंसलिंग कराने का शिड्यूल तय कर
लिया है। पांच अगस्त से रजिस्ट्रेशन होंगे। प्रमाण-पत्रों का वेरिफिकेशन 16
अगस्त से शुरू होगा। काउंसलिंग के लिए शहर में दो केंद्र बनाए गए हैं।
प्रदेश
में बीएड कॉलेजों की सीटें खाली पड़ी हैं और योग्य अभ्यर्थी खाली घूम रहे
हैं। खराब काउंसलिंग प्रक्रिया का खामियाजा अभ्यर्थियों और कॉलेजों को
भुगतना पड़ रहा है।
शासन के दखल देने के बाद पूल काउंसलिंग फिर से कराने
का निर्णय किया गया। इसमें नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराएं जाएंगे। ये पांच
अगस्त से 14 अगस्त तक होंगे।
अभ्यर्थियों
के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम 16 से 20 अगस्त तक होगा। इसके बाद ऑनलाइन च्वॉइस लॉक की जा सकेगी। काउंसलिंग समन्वयक डॉ. आर्येंद्र कुमार शर्मा के
मुताबिक नए काउंसलिंग शिड्यूल की जानकारी गोरखपुर विश्वविद्यालय ने फोन पर
दी है।
केंद्र बनाने के लिए विवि ने प्रस्ताव मांगा था वह भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन काउंसलिंग में खामी होने की वजह से कई अभ्यर्थियों
को सीटें अलॉट नहीं हो पाई थीं।
अब दूसरी पूल काउंसलिंग के जरिए बीएड की
खाली सीटों को भरने की कवायद है। इसमें सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया
जाएगा।एसोसिएशन की बैठक चार को सेल्फ
फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के विधि प्रभारी डॉ. वीएम सक्सेना के मुताबिक
बीएड को लेकर चार अगस्त को एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।
इसमें शुल्क प्रतिपूर्ति, खाली सीट और अन्य बातों को लेकर रणनीति बनाई
जाएगी। बैठक मेरठ में होगी।