फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू से संबद्घ बीएड कॉलेजों का रास्ता साफ

Wed, 20 Nov 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विवि (यूटीयू) से संबद्ध रहे बीएड कॉलेज नए सत्र से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध माने जाएंगे। शासन स्तर पर हुई बैठक में इस संबंध में यूटीयू को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन


बीएड काउंसिलिंग की राह साफ
इस कदम से श्रीदेव सुमन विवि में बीएड काउंसिलिंग की राह साफ हो गई है। तकनीकी विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों को एक शासनादेश के जरिए श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध कर दिया गया था। इसके तहत सभी बीएड कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से संबद्धता दी गई थी।

पढ़ें, उत्तराखंड में बीएड की हुई 'बत्ती' गुल

छह सितंबर को एक और शासनादेश आया जिसमें प्रावधान किया गया था कि जो कॉलेज जहां से संबद्ध थे, वहीं से रहेंगे। दो दिन पहले शासन स्तर पर एक बैठक बुलाई गई। बैठक में यूटीयू के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सहमति बनी है कि इन कॉलेजों का पुराना सत्र यूटीयू से ही संबद्ध रहेगा जबकि नए सत्र 2013-14 से यह कालेज श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें, जलप्रलय के बाद केदारघाटी में आग ने किया सब 'खाक'

गौरतलब है कि पहले शासनादेश के आधार पर इन बीएड कॉलेजों ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्धता प्राप्त कर ली थी। दोबारा रोक लगने पर कॉलेज अधर में लटके हुए थे।

यूटीयू से मिली जानकारी के मुताबिक अब स्थित साफ हो चुकी है। श्रीदेव सुमन इन बीएड कॉलेजों में नए सत्र के दाखिलों के लिए पहले ही प्रवेश परीक्षा करा चुका है। जल्द ही बीएड में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें