फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की कटऑफ जारी, गढ़वाल विवि में शुरू हुए दाखिलेग

Thu, 15 Oct 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बीएड की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि अभी विवि से संबंद्ध 45 कॉलेजों में से 29 में दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन


बाकी कॉलेजों में निरीक्षण नहीं होने की वजह से प्रक्रिया लटकी है। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट ने सभी कॉलेजों में एक साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर आपत्ति जताई है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि गढ़वाल विवि ने इस साल बीएड की प्रक्रिया लंबी कर दी है।

अब दाखिले शुरू हुए हैं, लेकिन जिन कॉलेजों को अब तक प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है, उनमें प्रवेश खुलने तक पहले सेमेस्टर का पूरा समय बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल, विवि ने सामान्य कला वर्ग छात्रों के लिए 187, छात्राओं के लिए 176, साइंस के लिए 215, छात्राओं के लिए 199, अनुसूचित जाति कला वर्ग छात्रों के लिए 182, छात्राओं के लिए 168, विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए 189 और छात्राओं के लिए 164 कटऑफ जारी की है।

चूंकि विवि ने अभी तक डीएवी, डीडब्ल्यूटी सहित कई सरकारी बीएड कॉलेजों को कटऑफ में शामिल नहीं किया है, लिहाजा निजी कॉलेजों में छात्रों का रुझान कम देखने को मिलेगा। एसोसिएशन ने मांग उठाई है कि विवि जल्द से जल्द सभी कॉलेजों में बीएड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराए।

मेरिट का नियम न तोड़ें कॉलेज
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बीएड कॉलेजों को हिदायत दी है कि वह मेरिट का नियम न तोड़ें। जो छात्र मेरिट के हिसाब से पहले दाखिले का दावेदार हैं, उसे ही प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन


यह भी कहा कि अगर कोई ऐसा मेरिट वाला छात्र दाखिले से वंचित रहा तो वह उनसे उनके हाथीबड़कला स्थित कार्यालय पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें