फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.ed 2014: मिलेगा गड़बड़ी ठीक करने का मौका

Tue, 25 Mar 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड- 2014 प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों को गलती सुधार का मौका देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए परीक्षार्थियों को शपथ पत्र जमा करना होगा और इसके बाद परीक्षा फॉर्मों की स्क्रीनिंग कर गलती ठीक की जाएगी।
24 मार्च तक 2.71 लाख आवेदकों ने बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरे हैं। इनमें से बहुत से ऐसे छात्र भी हैं, जिन्होंने फॉर्म में नाम, पता, उम्र, लिंग, पिता का नाम या शैक्षणिक योग्यता आदि भरने में गलतियां की हैं।

अभी तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया में एक बार सबमिट करने के बाद गलती सुधार का कोई अवसर नहीं था। बड़ी गलती होने पर छात्र का फॉर्म रिजेक्ट हो जाता था।

ऐसे में मजबूरन उन्हें नया फॉर्म भरना पड़ता था लेकिन, इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आवेदनों की स्क्रीनिंग का निर्णय लिया है।

इसके लिए छात्रों को 100 रुपये नोटरी (शपथ पत्र) जमा करना होगा। इसमें फॉर्म भरने में हुई गलती एवं सही विवरण की जानकारी देनी होगी, जिसके आधार पर विश्वविद्यालय गलती में सुधार करेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो पूर्व के वर्षों में परीक्षा व प्रवेश फॉर्म भरने के बीच कम दिन का अंतर रहता था, जबकि इस बार पर्याप्त दिन मिल रहे हैं।

इसलिए विश्वविद्यालय ने लाखों की संख्या में फॉर्म की स्क्रीनिंग का निर्णय लिया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य प्रभारी प्रो. ओपी कंडारी ने बताया कि छात्र हित देखते हुए विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है।
2.71 लाख ने भरा फॉर्मबीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सोमवार दोपहर तक 2,71,370 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे हैं। इससे विश्वविद्यालय के खाते में 17.80 करोड़ रुपये फीस जमा हुई है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो करीब एक माह में 2,71,370 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरे हैं, जबकि इनमें से 2.10 लाख परीक्षार्थियों ने 17.80 करोड़ रुपये फीस जमा की है। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें