विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की पांचवीं कटऑफ सूची की
काउंसलिंग शुक्रवार को होगी।
काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को 24 अगस्त तक
एसबीआई में फीस जमा करनी होगी। प्राचार्य प्रो. धर्म कौर ने बताया कि कटऑफ
सूची www.vidyantcollegeonline.org के साथ ही नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी अपना नाम देखकर सुबह आठ बजे से 12 बजे के बीच अपने सभी
प्रमाण-पत्रों के साथ एडमिशन के लिए काउंसलिंग करा सकते हैं।
बीकॉम प्रथम
वर्ष के लिए छात्रों की फीस 3,930 और छात्राओं की फीस 3,786 रुपये
निर्धारित की गई है।