सिविल सर्विसेज एग्जाम-2014 में सफल हुए युवाओं को सेक्टर-32 स्थित आईएएस स्टडी सर्किल के डायरेक्टर प्रो. अनिल कुमार ने रविवार ने सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. हिमांशु अग्रवाल (28वां रैंक), डॉ.अंशु सिंगला (139), दिनेश गुप्ता(249), कमलजोत कौर(299), अपूर्व(554) सुमित शर्मा (575) अभिनीत ढिल्लों (665), लवलीन कौर (893), शुभदीप कौर (978), जसप्रीत कौर (1058) शामिल हुए।
15 साल में एक हजार अफसर किए तैयार
प्रो.अनिल कुमार ने बताया 1995 में 5 स्टूडेंट्स से कोचिंग सेेंटर शुरू की थी। उन्होंने बताया 15 साल में 1000 से अधिक आईएएस, एचसीएस और पीसीएस हमारे सेंटर से निकले हैं।
टॉपर ने दिए जीत के टिप्स
सिविल सर्विसेज में 28वां रैंक हासिल करने वाले हिमांशु अग्रवाल ने बताया 8वीं में टॉप करने पर उन्होंने डीसी बनने का सपना देखा था, जिसे कड़ी मेहनत से उन्होंने हासिल किया है। हिमांशु ने कहा कि लगन और कड़ी मेहनत से की गई तैयारी हमेशा अच्छा फल देती है।
मोहाली निवासी डा. अंशु सिंगला (139 रैंक) एक्साइज एंड टेक्सेशन अफसर हैं। उन्हें दूसरे चांस में सफलता मिली। उन्होंने कभी भी टेंशन के साथ तैयारी नहीं की। 249वां रैंक हासिल करने वाले दिनेश गुप्ता ने पेक से इलेक्ट्रोनिक संकाय से डिग्री हासिल की है। वह गणित की कोचिंग देते हैं।
दूसरे चांस में उन्होंने यह रैंक हासिल किया है। 2013 में पीसीएस में चयनित शुभदीप कौर ने 978 रैंक हासिल किया है। उन्होंने तीसरे चांस में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कोचिंग के साथ सेल्फ स्टडी बहुत जरूरी है।