फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति लिखित परीक्षा कल, तैयारियां पूरीं

Sat, 14 Nov 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल और कालेज स्तर पर प्रतिभाओं की तलाश में इस साल भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 15 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। चंडीगढ़ सेंटर में परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी स्टूडेंट को यह नहीं मिला तो वह गूगल में यह लिंक http://foundation.amarujala.com/amcadmitcard/ डाले। ऐसा करने पर एक पेज खुलेगा  AMC ADMIT CARD. इसके नीचे सर्च का ऑप्शन मिलेगा।

यहां स्टूडेंट आवेदन फार्म में भरे मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी वजह से एडमिट कार्ड अपलोड नहीं हो पाया तो परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट अपना कोई भी पहचान पत्र (आधार कार्ड,राशन कार्ड, स्कूल-कालेज आईकार्ड) आदि परीक्षा केंद्र पर दिखाकर परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी बातें
-स्टूडेंट परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचे।
-परीक्षा का कुल समय 90 मिनट(डेढ़ घंटा होगा)
-परीक्षार्थियों को दस मिनट पहले ओएमआरसीट दी जाएगी, नाम लिखने के लिए 2 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।
-स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड और स्कूल,कालेज का आईकार्ड साथ लेकर आएं।
-परीक्षा में किसी भी तरह का मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मान्य नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें