फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि, जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के तहत संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 की लिखित परीक्षा लखनऊ समेत चार शहरों में 22 नवंबर दिन रविवार को आयोजित होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए राजधानी में इरम डिग्री कॉलेज इंदिरानगर, अवध कॉलेजिएट रामनगर आलमबाग और सेंट जोजफ स्कूल, सीतापुर रोड को केंद्र बनाया गया है।

इसके अलावा गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, रायबरेली रोड, फैजाबाद, केएनआईसीई व सेंट जेवियर्स स्कूल सुल्तानपुर तथा सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, बहराइच रोड व रोजवुड इंटर कॉलेज गोंडा भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां देखें वेबसाइट

परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। जिनको अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं वे अमर उजाला फाउंडेशन की वेबसाइट www.fondation.amarujala.com पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल स्कॉलरशिप के लिए देशभर से डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे थे। जिनमें से 68,230 परीक्षार्थियों का चयन परीक्षा के लिए हुआ है। नौंवी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को परीक्षा के आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक होगी। परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र उसके प्रवेश पत्र लिखा हुआ है। स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

इसके साथ ही उन्हें अपने साथ एक फोटो तथा फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। फोटो पहचान पत्र न होने की सूरत में परीक्षार्थी को पेपर नहीं देने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें