आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का दो सदस्यीय दल चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया की अगुवाई में लाहौर में हो रहे साउथ एशिया कॉनक्लेव में हिस्सा लेगा।
यह दल आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन का हिस्सा होगा, जोकि इस प्रोग्राम का स्ट्रेटेजिक पार्टनर है। ग्रुप के रजिस्ट्रार प्रो. बीएस सिद्धू ने बताया कि यह कॉनक्लेव लीडरशिप-मैनेजमेंट, ट्रेड-इन्वेस्टमेंट, तकनीक और एंटरप्रेन्योरशिप विषयों पर आधारित है। जिसमें आठ सौ डेलिगेट्स हिस्सा लेंगे।
जिनमें डेढ़ सौ भारतीय डेलिगेट्स होंगे। चंडीगढ़ मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एके गांधी ने कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।