फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए राहत भरी है ये खबर

Tue, 15 Apr 2014 03:55 PM IST
सुमित श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिए ये खबर बड़ी राहत वाली हो सकती है। मोहाली के आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेज ने पियरसन पब्लिकेशंस के साथ मिलकर छात्रों के लिए e-content solution समझौता किया है।
विज्ञापन


समझौते के तहत इस प्रोजेक्ट में छात्रों को हर तरह की जानकारी कॉलेज की ओर से ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को देशभर के नामी प्रोफेसरों ने तैयार किया है।

प्रोजेक्ट का फायदा ये होगा कि अगर कोई छात्र किसी दिन अवकाश पर है तो भी वे उस दिन पढ़ाए गए सिलेबस के बारे में ऑनलाइन ही जान जाएगा।

आर्यंस ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन अंशु कटारिया ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के किसी कॉलेज ने डिजिटल कंटेंट के लिए किसी पब्लिकेशन ग्रुप के साथ ही समझौता कर लिया हो।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के तहत कालेज में पढ़ रहे इंजीनियरिंग के छात्रों को उनके यूजर और पासवर्ड उपलब्ध उपलब्ध करवा दिए जाएंगे, ताकि वे लागइन कर हर समय ही पढ़ाई संबंधित जानकारी ऑनलाइन ही ले सकें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें