फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित

Fri, 28 Aug 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल अमरजीत वासुदेव ने बताया कि 10 से 14 अप्रैल तक पांवटा साहिब में सैनिक सामान्य ड्यूटी तथा स्टोर कीपर वर्ग की भर्ती रैली में जो उम्मीदवार अस्थायी तौर पर मेडिकल अनफिट हुए थे और बाद में सैनिक अस्पताल से फिट हो गए हैं, उनकी लिखित परीक्षा 30 अगस्त 2015 को केंद्रीय विद्यालय जतोग, शिमला में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार सुबह छह बजे तक निर्धारित स्थल पर अपने प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा के लिए पहुंचें। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र सेना भर्ती कार्यालय मंडी से प्राप्त नहीं किया है, वे उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र केंद्रीय विद्यालय जतोग में प्राप्त करें।

सोलन, चंबा में होगी सेना भर्ती- प्रदेश के युवाओं के लिए सोलन और चंबा में सेना भर्ती होगी। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ भर्ती जोन मुख्यालय शिमला के सेना भर्ती कार्यालय के माध्यम से भर्ती होगी। चंबा और कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चंबा में भर्ती होगी। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं के लिये 19 से 25 अक्तूबर तक सोलन में भर्ती रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें