सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अटेली, कनीना व नांगल चौधरी तहसील के युवाओं ने दमखम दिखाया। रैली में दूसरे दिन करीब छह से सात हजार बच्चों ने भाग लिया।
सोमवार 13 जुलाई को रेवाड़ी तहसील, 14 जुलाई को कोसली और बावल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। कर्नल राजेश शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को भिवानी जिले की भिवानी, बवानीखेड़ा तहसील के युवाओं की भर्ती और 16 जुलाई को लोहारू, तोशाम और सिवानी तहसील तथा 17 जुलाई को दादरी और बाढ़ड़ा तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
17 जुलाई को डीफेंस सप्लाई कोर (डीएससी) के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक और उनकी संतान भर्ती के लिए आ सकते हैं।