फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला लेना है तो पढ़ें ये फरमान

Tue, 27 May 2014 05:41 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब इस असमंजस से निजात मिलेगी कि वे कौन सी ट्रेड चुनें।
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें एक एप्टीट्यूड टेस्ट से गुजरना होगा। जिसमें करिअर काउंसलर उनके अंदर छिपे हुनर की पहचान करेंगे। फिर उन्हें सलाह देंगे कि कौन सी ट्रेड उनके लिए बेहतर है।

इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग ने इस सेशन से आईटीआई में दाखिले से पहले एप्टीट्यूड टेस्ट शुरू किया है। देश में ऐसा कदम उठाने वाला पंजाब पहला सूबा है।

शुरू हो चुकी है दाखिला प्रक्रिया

आठवीं, दसवीं व बारहवीं पास विद्यार्थियों के आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी तक उम्मीदवारों के साथ यही समस्या आती थी कि उन्हें पता नहीं होता था कि कौन सी ट्रेड उनके लिए बेहतर है। वे उलझन और असमंजस में रहते थे। जिसे देखते हुए विभाग ने पंजाब स्किल एप्टीट्यूड टेस्ट शुरू किया है।

यह टेस्ट साइंटिफिक रिसर्च और एनालिसिस पर आधारित होगा। जिसके लिए ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस टेस्ट के आधार पर करिअर काउंसलर उम्मीदवारों की प्रतिभा की पहचान करके उन्हें बताएंगे कि उनके लिए कौन सी ट्रेड बेहतर है। राज्य के चुनिंदा आईटीआईज में टेस्ट के लिए सेंटर बनाए गए हैं।

टेस्ट के बावजूद करिअर काउंसलरों की सलाह विद्यार्थियों पर थोपी नहीं जाएगी। अगर वे सलाह को दरकिनार कर अपनी पसंद की ट्रेड में दाखिला चाहते हैं तो वह भी उन्हें मेरिट के आधार पर मिलेगा।

63 आईटीआई में होगा टेस्ट

आईटीआईज में दाखिले को होने वाले पंजाब स्किल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए राज्य के 63 आईटीआईज में सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों में टेस्ट की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो गई है। जो 14 अगस्त, 2014 तक चलेगी।

इस दौरान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक किसी भी वर्किंग डे पर उम्मीदवार इन सेंटरों में आकर वॉक-इन टेस्ट दे सकते हैं। उनसे सिर्फ पचास रुपये फीस ली जाएगी, बाकी खर्च सरकार करेगी।

हेल्पलाइन से मिलेगी जानकारी

इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग ने एप्टीट्यूड टेस्ट के संचालन की जिम्मेदारी प्राइवेट प्रोफेशनल्स को सौंपी है। उन्हीं के माहिर विद्यार्थियों की करिअर काउंसलिंग भी करेंगे।

उम्मीदवार किसी भी जानकारी के लिए खासतौर पर स्थापित हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। जिस पर फोन नंबर 9501471076, 08283818731 और 0172-4353300 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह कहना है डायरेक्टर का

देश में पहली बार पंजाब में आईटीआई में दाखिले को एप्टीट्यूड टेस्ट कराया जा रहा है। आईटीआई में दाखिले के लिए आने वाले उम्मीदवारों को बेहतर ट्रेड चुनने में दिक्कत आती थी। यही समस्या दूर करने के मकसद से टेस्ट कराया जा रहा है। जिसके संचालन का काम निजी प्रोफेशनल्स को सौंपा गया है।
- बी पुरुषार्था, डायरेक्टर, तकनीकी शिक्षा व इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें