फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि में प्राइवेट परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू

Wed, 24 Feb 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम प्रथम वर्ष के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। श्रीदेव सुमन विवि बुधवार की देर शाम तक इसके लिए सर्वर अपडेट करने की कोशिश कर रहा था। विवि प्रशासन के मुताबिक सबकुछ ठीक रहा तो बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि अभी केवल बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष के लिए ही ऑनलाइन आवेदन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय और तृतीय वर्ष के आवेदन की प्रक्रिया बैक परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद शुरू की जाएगी। 12वीं पास छात्र स्नातक और स्नातक पास छात्र परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पहली बार विवि ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। विवि कुलसचिव एसएस रावत ने बताया कि देर शाम तक सर्वर अपडेट किया जा रहा था। अगर कोई तकनीकि व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। किसी कारणवश बृहस्पतिवार को प्रक्रिया शुरू न हो पाई तो शुक्रवार से निश्चित तौर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


यह होगा शुल्क
स्नातक प्रथम वर्ष में छात्र का परीक्षा शुल्क 1250 रुपये और एनरोलमेंट फीस 100 रुपये होगी। परास्नातक प्रथम वर्ष में परीक्षा शुल्क 1450 रुपये और एनरोलमेंट फीस 100 रुपये होगी। बीए, बीकॉम द्वितीय वर्ष का शुल्क 1250 और 100 रुपये एनवायरमेंटल साइंस का शुल्क होगा। बीए, बीकॉम तृतीय वर्ष में शुल्क 1250 और उपाधि शुल्क 100 रुपये होगा। अभी विवि ने आवेदन की कोई अंतिम तिथि तय नहीं की है।
विज्ञापन


यह है वेबसाइट
www.sdsuv.ac.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें