सीबीएसई बोर्ड ने नौवीं और दसवीं कक्षा में सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत पढ़ाए जा रहे इतिहास विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नया पाठ्यक्रम 2014-15 के सत्र में लागू हो गया है।
बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन और छात्राें की सुविधा के लिए वेबसाइट पर इसका लिंक http/cbseacademic.in अपलोड किया है। इस लिंक की सहायता से छात्र जान सकते हैं कि इतिहास विषय के पाठ्यक्रम में क्या बदलाव किए गए हैं।
इस बदलाव को लेकर यदि किसी को परेशानी होती है तो वह बोर्ड के एजूकेशन ऑफिसर संदीप सेठी की ईमेल आईडी touchsandeep.sethi@gmail.com पर अपने सवाल भेज सकते हैं।