फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित

Thu, 15 May 2014 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट गुरूवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में कुल 18.17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें 6.87 लाख छात्र बारहवीं की परीक्षा में और 11.27 लाख छात्रों ने दसवीं की परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की थी, बारहवीं की परीक्षा 01 मार्च को शुरू हुई थी जो 05 अप्रैल को समाप्त हुई।

वहीं दसवीं की परीक्षा 03 मार्च को शुरू हुई थी और 29 मार्च को समाप्त हुई। मध्य प्रदेश बोर्ड बारहवीं की गाणित के पेपर ग्वालियर और विदिशा समेत कई जिलों में लीक हुए थे। जिसके बाद बोर्ड ने 12 अप्रैल को इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया था।
विज्ञापन


अमर उजाला की पूरी टीम मध्य प्रदेश बोर्ड के सभी छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।

छात्र दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें