फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE +2 में री-इवेल्यूएशन के लिए जल्दी करें आवेदन

Fri, 30 May 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए इस बार री-इवेल्यूएशन की सुविधा शुरू की है। नंबरों की री-चेकिंग और उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी मुहैया कराने की सुविधा तो पहले से ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इस पूरी प्रकिया को एक-दूसरे से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


यानी जो विद्यार्थी नंबरों की री-चेकिंग करवाएगा, उसे ही उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए योग्य माना जाएगा और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेने वालों को ही पेपर की री-इवेल्यूएशन के लिए आवेदन करने का मौका मिल सकेगा।

केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे स्वीकार

इन प्रक्रियाओं के तहत केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि गेट-वे या ई-चालान के जरिए फीस का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने वालों के परिणाम 15-20 दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे, जिसकी सूचना वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। नंबरों के वेरिफिकेशन के लिए 30 मई से, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी हासिल करने के लिए 20-23 जून के बीच आवेदन किया जा सकेगा। वहीं, री-इवेल्यूएशन के लिए 28 जून से चार जुलाई के बीच ऑनलाइन आवेदन दिए जा सकेंगे।

ये होगी आवेदन की प्रक्रिया

नंबरों का वेरिफिकेशन : 30 मई से
फोटोकॉपी के  लिए: 20 से 23 जून
री-इवेल्यूएशन के लिए : 28 जून से चार जुलाई
आवेदन : सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन
विज्ञापन

ऐसी होगी फीस

नंबरों की री-चेकिंग की फीस : 300 रुपये/ पेपर
आंसर शीट की फोटो कॉफी : 700 रुपये/ आंसर शीट
री-इवेल्यूएशन के लिए : 100 रुपये/प्रश्न
कितने प्रश्नों के लिए : अधिकतम 10 प्रश्नों के लिए ही आवेदन स्वीकार्य होंगे
सब्जेक्ट : इंग्लिश, हिंदी, मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स एंड एकाउंटेंसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें