फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए-बीसीए में दाखिले के लिए मांगे आवेदन

Sat, 19 Apr 2014 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज ने बीबीए और बीसीए कोर्स के लिए 16 मई तक आवेदन मांगे हैं। तीन वर्षीय कोर्स के लिए जमा दो पास या परीक्षा दे रहे छात्र पात्र होंगे।
विज्ञापन


प्रोस्पेक्टस कॉलेज में मिलेंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने कहा कि दो जून को दोनों कोर्स के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसके बाद मेरिट पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

संस्थान में बीबीए की 40 सीटें सब्सिडाइज्ड, 20 नॉन सब्सिडाइज्ड, तीन विवि कर्मचारियों के बच्चों और एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए रखी गई है।

बीसीए के लिए 30 सीटें सब्सिडाइज्ड, 20 नॉन सब्सिडाइजड, तीन विवि कर्मचारियों के बच्चों और सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक सीट आरक्षित है।

16 मई तक आने वाले आवेदनों के आधार पर छात्रों की दो जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें ग्रुप डिस्कशन आदि शामिल होगा। हर वर्ग की मेरिट अलग से तैयार कर प्रवेश पाने वालों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


साइट पर डाले संशोधित फार्म

उधर, फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस लेने के बाद विवि ने प्रवेश परीक्षा को तीन ऑप्शन के साथ संशोधित फार्म साइट पर उपलब्ध करवा दिया है। अब छात्र को फार्म में दिये गए ऑप्शन वन, टू और थ्री में उन विभागों का ब्योरा देना होगा, जिसके लिए आवेदन किया है।

एक बार ही 160 रुपये फीस ली जाएगी। छात्र को हर भरे फार्म के साथ अदा की गई फार्म फीस का प्रमाण साथ लगाना होगा। अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा को आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फार्म भरने होंगे।
विज्ञापन


उनके द्वारा दी गई फीस वापस मिलेगी या नहीं। शुक्रवार को साइट पर संशोधित फार्म साइट पर उपलब्ध करवा दिए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें