बीएएमएस, बीएचएमएस में दाखिले के लिए उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षा (यूएपीएमटी) और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (यूएपीजीएमईई) में आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए।
प्रदेश के विभिन्न डाकघरों से आवेदन पत्र हासिल किए जा सकते हैं। परीक्षा आयोजक उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने डाकघर से आवेदन पत्र खरीदने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल और विवि में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की है।
यह परीक्षा 24 मई को कराई जाएगी। परिणाम 30 मई को घोषित होंगे। यह परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कराई जाएगी। आवेदन पत्र की कीमत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के लिए 3050 रुपए और एससी, एसटी और विकलांग छात्रों के लिए 2050 रुपए है। ऑनलाइन फार्म डाउनलोड कर शुल्क के साथ विवि भेज सकते हैं।
यहां के डाकघरों में मिलेंगे फार्म
अल्मोड़ा, बागेश्वर, गोपेश्वर, जोशीमठ, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, खटीमा, पौड़ी गढ़वाल, कोटद्वार, पिथौरागढ़, चंपावत, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, रुद्रपुर, रुद्रप्रयाग, नई दिल्ली जीपीओ, लखनऊ जीपीओ, इलाहाबाद जीपीओ, पटना जीपीओ, भुवनेश्वर जीपीओ, चंडीगढ़ जीपीओ, अहमदाबाद जीपीओ और भोपाल जीपीओ।
यह है सीटों की स्थिति
कॉलेज का नाम - कुल सीटें - स्टेट कोटा - मैनेजमेंट कोटा - ऑल इंडिया कोटा
ऋषिकुल आयुर्वेद विवि परिसर - 60 - 30 - - - 30
गुरुकुल आयुर्वेद विवि परिसर - 50 - 25 - - - 25
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज - 50 - 25 - 25 - - -
हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज - 60 - 30 - 30 - - -
पतंजलि आयुर्विज्ञान संस्थान - 50 - 25 - - - 25
क्वाड्रा इंस्टीट्यूट - 60 - 30 -30 - - -
चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज - 50 - 25 - - - 25
परम हिमालयीय होम्योपैथिक कॉलेज - 60 - 30 - 30 - - -
पीजी सीटों का विवरण
ऋषिकुल आयुर्वेद विवि परिसर
रस शास्त्र भैषज्य कल्पना : सात सीट
पंचकर्म : पांच सीट
शल्यकर्म : पांच सीट
द्रव्यगुण : चार सीट
काय चिकित्सा : चार सीट
प्रसूति एवं स्त्री रोग : चार सीट
शालाक्यतंत्र : चार सीट
उत्तरांचल आयुर्वेद कॉलेज
द्रव्य गुण : दो सीट
मौलिक सिद्धांत : दो सीट
स्वस्थ वृत्त : तीन सीट
अगदतंत्र : तीन सीट
हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज
द्रव्यगुण : तीन सीट
क्रिया शरीर : तीन सीट
रचना शरीर : तीन सीट
पंचकर्म : तीन सीट
यहां प्राप्त करें जानकारी : www.uau.ac.in