पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाले सीईटी (पीजी) और एलएलएम एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन तिथि बढ़ा दी है।
पीयू प्रवक्ता ने बताया कि दोनों एंट्रेंस टेस्ट के लिए 27 और 28 मई को असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीईटी सेल अरुणा रणजीत चंद्रा हाल में शाम 4.30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। सीईटी (पीजी) और एलएलएम एंट्रेंस टेस्ट 13 और 14 जून को आयोजित किया जाएगा।
उध्ार प्रशासन ने मंगलवार को विभिन्न कक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार बीई (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स) सातवें सेमेस्टर, बीई (केमिकल) विद एमबीए थर्ड सेमेस्टर, बीई (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स) एमबीए सेकेंड सेमेस्टर, एमई (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) थर्ड सेमेस्टर समेत कई अन्य कक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया है। पीयू स्टूडेंट्स वेबसाइट results.puchd.ac.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।