सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी-11) के 58वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में 512 छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल आने पर मिला।
कालेज समारोह में डायरेक्टर हायर एजुकेशन संदीप हंस बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कालेज में छात्राओं के कॉमन रूमन का उद्घाटन भी किया।
प्रिंसिपल अचला डोगरा ने कालेज रिपोर्ट में साल भर की उपलब्धियों की जानकारी दी। कालेज ने ईमानदारी की मिसाल कायम करने वाली तीन छात्राओं मनीषा बख्शी, अर्शप्रीत कौर और बिंदू बाला को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में 334 पुरस्कार एकेडमिक, सौ छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के लिए एक्सीलेंस अवार्ड के अलावा 65 छात्राओं को कालेज कलर और 13 छात्राओं को कालेज के सबसे प्रतिष्ठित रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
कॉलेज की होनहार
- रोल ऑफ ऑनर-एनसीसी अंडर ऑफिसर अंजली नैयर
- रोल ऑफ ऑनर-बेस्ट एनएसएस कैडेट शिबाली ललोतरा
-ऑल राउंडर बेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर-ममता
- ऑल राउंडर बेस्ट एथलीट-सुखजिंद्र कौर
- बेस्ट ब्लड डोनर-हलीमा
- बेस्ट डांसर-स्मृति शर्मा
- निर्मल वासुदेव स्कॉलरशिप-कविता शर्मा
- ऑल राउंड बेस्ट स्टूडेंट (अंडर ग्रेजुएट लेवल)-अवनीत कौर
इन्हें भी मिले पुरस्कार और स्कॉलरशिप
- सरदारनी देवेंद्र कौर स्कॉलरशिप-महिमा साही
- धर्म रत्न स्कॉलरशिप-गरितिका जेना
- पुष्पा वर्मा स्कॉलरशिप-दीपिका (बीए फाइनल ईयर)
- पुष्पा वर्मा स्कॉलरशिप- टिवंकल (एमए फाइनल ईयर)
- डॉ. हरजिंद्र सिंह स्कॉलरशिप- मेघना जुनेजा (बीए फाइनल ईयर)
- गोपालदास गर्ग मेमोरियल स्कॉलरशिप-संगीता
- शरण मक्कर मेमोरियल अवार्ड- रमनप्रीक कौर (बीए फाइनल ईयर)
- बेस्ट फिजिक्स स्टूडेंट अवार्ड-स्मृति