फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ यूं थिरके नौनिहाल कि बचपन याद आ गया

Sun, 10 Nov 2013 02:02 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के करीब 950 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि हरियाणा चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की वाइस चेयरपर्सन आशा हुड्डा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद प्रिंसिपल जया भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। आशा हुड्डा ने विभिन्न शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले होनहारों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


 वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने हिमाचली नृत्य से किया। इसके बाद हरियाणवी और राजस्थानी नृत्यों ने भी समां बांधा। इसके अलावा विभिन्न कार्टून चरित्रों पर आधारित नृत्यों ने सभी को बचपन की याद दिला दी।
विज्ञापन


आशा हुड्डा ने कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों में एक विशेष प्रतिभा छिपी होती है। इसे निखारने से सफलता पाई जा सकती है।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर हरियाणा चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की चेयरपर्सन शक्ति रानी शर्मा ने शिरकत की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें