फरीदाबाद के विद्या निकेतन स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी कला और करतब से सबको आनंदित कर दिया।
जंगल में विलुप्त हो रही जानवरों की प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य को लेकर स्कूली विद्यार्थियों ने जंगल नाटिका के माध्यम से लोगों को उनसे प्रेम करने का संदेश दिया।
एनआईटी दो स्थित विद्या निकेतन स्कूल के वार्षिकोत्सव में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।
बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और मोहक प्रस्तुतियां दीं। गीत संगीत और नृत्य के बीच बच्चों की प्रतिभा निखर कर उभरी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंध समिति की निदेशिका इंदिरा लोहिया और स्कूल के प्रधानाचार्य आलोक वार्ष्णेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से की।