फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT: चंडीगढ़ के 4 स्टूडेंट बने ऑल इंडिया टॉपर

Sun, 08 Jun 2014 12:00 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर के टॉप मेडिकल कालेज में दाखिले के लिए सीबीएसई द्वारा आयोजित ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) का शनिवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। ऑल इंडिया टॉप-100 रैंक में चंडीगढ़ से चार स्टूडैंट रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कोलेजिएट स्कूल के छात्र रहे प्रकाश गुप्ता देशभर में 26वीं रैंक के साथ चंडीगढ़ के टॉपर रहे। गुप्ता ने 720 में से 648 अंक हासिल किए।

सेक्टर-37 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सागर राठी ने दूसरा, चित्राक्षी ने तीसरा और गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-46 के स्टूडेंट विभू जैन ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले गिरी रैंकिंग
एआईपीएमटी रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले रैंकिंग गिरी है। 2013 में अरनव ने ऑल इंडिया में दूसरा रैंक हासिल किया था। केमिस्ट्री कोचिंग सेंटर हेड डा. संगीता खन्ना का कहना है कि इस बार सीबीएसई की ओर से आंसर की में काफी बड़े स्तर पर गलतियां हुई हैं, जिससे रिजल्ट में गिरावट आई है।

बायोलॉजी के कई सवालों के ऑप्शन गलत थे, लेकिन उनका कोई समाधान नहीं हुआ। बायोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. अरविंद ने एआईपीएमटी टेस्ट में गड़बड़ी को रैंकिंग की गिरावट के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स ने इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है।
 
जीएमसीएच की 100 सीटों पर होगा दाखिला
एआईपीएमटी मेरिट के आधार पर सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच की 50 (एमबीबीएस) और सेक्टर-25 स्थित पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट की 100 (बीडीएस) सीटों पर दाखिला होगा।

डेंटल इंस्टीट्यूट डायरेक्टर प्रो. आशीष जैन ने बताया कि एनआरआई कोटे की 15 सीटों  के लिए एआईपीएमटी अनिवार्य नहीं है। जीएमसीएच में सीटों की संख्या इस सत्र से 100 होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये है विद्यार्थियों की रैंकिंग
प्रकाश गुप्ता : रेंक ऑल इंडिया-26 , चंडीगढ़- 1
सागर राठी : रेंक ऑल इंडिया-57 , चंडीगढ़- 2
चित्राक्षी : रैंक ऑल इंडिया-72, चंडीगढ़-3
विभू जैन : रेंक ऑल इंडिया-91, चंडीगढ़-4
ध्रुव सरवाल : रेंक ऑल इंडिया-145, चंडीगढ़- 5
अंजलि गर्ग : रेंक ऑल इंडिया-202, चंडीगढ़- 6
सिमरप्रीत सिंह : रेंक ऑल इंडिया-406 , चंडीगढ़- 7
हरकरण सिंह : रेंक ऑल इंडिया--, चंडीगढ़- 8
हर्षिता : रेंक ऑल इंडिया-460, चंडीगढ़- 9
सान्या शर्मा : रेंक ऑल इंडिया-611, चंडीगढ़-10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें