हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएएमएस टू प्रोफेशनल पार्ट टू की अगस्त माह में ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा।
छात्रों की जानकारी के लिए विवि ने परिणाम का पूरा ब्यौरा अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया है। इसके अतिरिक्त सभी छात्रों की अंक तालिका उनके पते पर भेज दी गई है।
बीएड छात्रों को साइट पर उपलब्ध हर जानकारी
एचपीयू ने बीएड के छात्रों के लिए शुरू की बीएड ई-एग्जामिनेशन फार्म को विवि की साइट पर उपलब्ध करवाया गया है। छात्र वेबसाइट (www.hpuniv.in) में जाकर फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। सभी छात्रों को तय तिथि में ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।