फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम, जीएनएम के लिए आज अलॉट होगी सीट

Mon, 23 Sep 2013 12:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में एएनएम और जीएनएम में दाखिले के लिए सोमवार से सीट अलॉटमेंट शुरू होगा। इससे पहले रविवार को दाखिले के लिए शुरू हुई दूसरी काउंसिलिंग में भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस बार सभी अर्ह अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया है। सोमवार से सीटों का अलॉटमेंट शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकारी सीटों के मुकाबले दाखिला लेने वालों को करीब तीन गुना फीस चुकानी होगी।

पढ़ें, इसे स्वास्थ्य नहीं 'बीमार' विभाग कहिए जनाब...

रविवार को चंदरनगर स्थित नर्सिंग कालेज प्रांगण में द्वितीय काउंसिलिंग शुरू हुई। निजी नर्सिंग संस्थानों की सीटें मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने बढ़ी हुई सीटों की पहले से जानकारी न देने पर ऐतराज भी जताया।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. आरपी भट्ट ने बताया कि जीएनएम के लिए 273 और एएनएम के लिए 321 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनके लिए सोमवार सुबह 11 बजे से सीट अलॉटमेंट शुरू होगा। सरकारी कालेजों में उपलब्ध जीएनएम की तीन और एएनएम की आठ सीटों का अलॉटमेंट सबसे पहले किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक सरकारी सीटों के लिए जहां करीब बीस हजार रुपए प्रतिवर्ष फीस है, वहीं निजी सीटों के लिए करीब 60 से 70 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

उपलब्ध सीटें
जीएनएम (75 निजी सीटें): स्कूल ऑफ नर्सिंग हरबर्टपुर (5 सीट), स्वस्तिक स्कूल खटीमा (8 सीट), सीएमआई पीजी इंस्टीट्यूट (12 सीटें), एचआईएचटी (23 सीट), अरिहंत स्कूल ऑफ नर्सिंग (10 सीट), नेंसी नर्सिंग कालेज(10 सीट), पाल कालेज(7 सीट)
विज्ञापन


एएनएम(54 निजी सीटें): सीएमआई पीजी इंस्टीट्यूट (15 सीट), स्वस्तिक स्कूल (4 सीट), नेंसी कालेज (10 सीट), अरिहंत कालेज (15 सीट), पाल कालेज(10 सीट)

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें