जिंदगी में कई दफा आप एग्जाम में बैठे होंगे लेकिन आपने आज तक कभी परीक्षाहॉल में किताब देखकर कभी परीक्षा दी है। नहीं ना लेकिन ऐसा हो रहा है।
देहरादून में एलएलबी पास करने वाले युवाओं के लिए ऑल इंडिया बार परीक्षा (एआईबीई 5) के लिए लॉ कॉलेज प्रेमनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
पुस्तक साथ लेकर आएंगे
परीक्षा में अभ्यर्थी पुस्तक साथ लेकर आ सकते हैं, लेकिन टेबलेट, मोबाइल और लैपटॉप को प्रतिबंधित किया गया है।
लॉ कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश बहुगुणा ने बताया कि आल इंडिया परीक्षा एक ओपन बुक एग्जाम है। 25 अगस्त को परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया
परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में लॉ कॉलेज को ही एग्जाम सेंटर बनाया गया है। परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले छात्रों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से एक अर्हता पत्र दिया जाता है, जिसके आधार पर वह स्टेट बार काउंसिल में कोर्ट प्रैक्टिस के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।