फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएपीएमटी में अब सभी 110 सीटों उत्तराखंड की

Thu, 26 Feb 2015 06:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बीएएमएस की प्रवेश परीक्षा उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) में शामिल होने जा रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा कराने वाले उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के नोटिफिकेशन में मामूली बदलाव करते हुए 55 सीटें वापस मिल गई हैं।
विज्ञापन


आयुर्वेद विवि ने पहले जारी नोटिफिकेशन में बताया था कि यूएपीएमटी के तहत ऋषिकुल आयुर्वेद विवि परिसर और गुरुकुल परिसर की आधी सीटें अखिल भारतीय स्तर पर आवंटित की जाएंगी। बुधवार को विवि ने इसमें त्रुटिसुधार किया।

55 सीटें दिखाई थीं ऑल इंडिया कोटे में
दोनों कॉलेजों में बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की कुल 110 सीटें हैं। इनमें ऋषिकुल में 60 और गुरुकुल में 50 सीट हैं। पहले 55 सीटें ऑल इंडिया कोटे में दिखाई गई थीं, लेकिन अब पूरी 110 सीटें प्रदेश के छात्रों के लिए ही घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सत्येंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि दोनों कॉलेजों में अब आल इंडिया कोटा नहीं होगा। पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान हरिद्वार और चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ऊधमसिंह नगर की प्रबंधकीय कोटे की सीटें भी परीक्षा में शामिल होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें