फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर के विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक क्लिक पर

Mon, 12 Aug 2013 02:23 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी लेनी है तो यूजीसी की वेबसाइट पर क्लिक करें। यहां आपको विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे कोर्सेज से लेकर बजट तक के बारे में पूरी सूचना जल्द ही मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


यूजीसी के चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश ने सभी विश्वविद्यालयों को इसके निर्देश भेज दिए हैं। विश्वविद्यालयों को अपने यहां के कोर्सेज और फीस के बारे में ugcunidb@gmail.com पर ई-मेल करना होगा।

इस आधार पर यूजीसी की वेबसाइट www.ugc.ac.in को अपडेट किया जाएगा। प्रो. वेद प्रकाश की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यूजीसी की वेबसाइट पर देशभर के विश्वविद्यालयों का पोर्टल है, जहां छात्रों ज्यादा से ज्यादा जानकारियां मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों में चल रहे सभी कोर्सेज के बारे में जानकारी, प्रोफेसर और फैकल्टी मेंबर्स की संख्या, छात्रों का एनरोलमेंट, विश्वविद्यालय में दी गई एमफिल-पीएचडी की उपाधियां, यूजीसी द्वारा दिए गए बजट और अन्य अनुदान के बारे में छात्रों को पता होना चाहिए।

यूजीसी अपनी वेबसाइट पर जानकारियों को अपडेट करने के लिए सभी विश्वविद्यालयों को एक आईडी और पासवर्ड देने जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी यूजीसी की प्रकाशन अधिकारी डॉ. दीक्षा राजपूत को दी गई है।

वह जल्द ही इसे सभी विश्वविद्यालयों को भेजेंगी। प्रो. वेद प्रकाश ने बताया कि यूजीसी की वेबसाइट पर विश्वविद्यालयों के बारे में नई-नई जानकारियां और उनकी उपलब्धियां गिनाने का मकसद विश्वविद्यालयों में आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है। इससे सभी विश्वविद्यालय अपने यहां की सुविधाएं बढ़ाने को अग्रसर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें