फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी पास करने के बाद करनी है वकालत तो पढ़ें खबर

Mon, 14 Dec 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएलबी पास करने के बाद वकालत को बतौर प्रोफेशन अपनाने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया का ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) 6 मार्च 2016 को होगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


एआईबीई 9 के लिए दस फरवरी 2016 तक ऑनलाइन पंजीकरण या ऑफलाइन फॉर्म खरीद सकते हैं। चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। इसके बाद फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2016 है।

ऑफलाइन फॉर्म बीसीआई दिल्ली कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2016 है। बीसीआई की ओर से 25 फरवरी को ऑनलाइन व ऑफलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 6 मार्च 2016 को परीक्षा होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए उत्तराखंड में देहरादून को केंद्र बनाया जाता है। परीक्षा पास करने के आधार पर ही वकालत के लिए पंजीकरण होता है। इस परीक्षा की एक खास बात यह भी है कि यह ओपेन बुक एग्जाम होता है, जिसमें अभ्यर्थी को किताब साथ ले जाने की छूट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें