फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी छात्राओं को गणित में मिला 'जीरो नंबर'

Tue, 20 May 2014 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। इस बार केएल मेहता महिला कॉलेज की छात्राएं इस लापरवाही की शिकार हुई हैं।
विज्ञापन


बीएससी (नॉन मेडिकल) गणित विषय की अंतिम वर्ष की छात्राओं का आरोप है कि उनकी पूरी क्लास को विश्वविद्यालय ने फेल कर दिया।

परिणाम में सभी छात्राओं के अंक शून्य दर्शाए गए हैं। बीएससी (नॉन मेडिकल) पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर माह में हुई थी। इसमें केएल मेहता कॉलेज की 55 छात्राएं शामिल हुई थीं।

परिणाम में यूनिवर्सिटी ने 45 छात्राओं को फेल कर दिया। छात्राओं का कहना है कि गणित का पेपर बहुत अच्छा हुआ था। लेकिन जब परिणाम की घोषणा हुई तो उन्हें फेल कर दिया गया।
विज्ञापन


जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री में सभी छात्राओं को अंक बहुत अच्छे मिले हैं। छात्रा पारुल, मिन्नी, मन्नु, प्रिया, कविता, प्रिया एवं ज्योति ने यूनिवर्सिटी पर उनका भविष्य खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर मंगलवार को छात्राओं ने बैठक की। इसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी से दोबारा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें