अब एमडीयू और गुड़गांव रीजनल सेंटर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट स्टडीज में पीजी कोर्स के लिए दाखिला की प्रक्रिया कठिन होगी।
प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। यह नियम इसी सत्र से दाखिलों के लिए होनी वाली परीक्षा में लागू होगा। हाल ही में दाखिला कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले सत्र तक बिना नेगेटिव मार्किंग के प्रवेश परीक्षा होती रही है। पहली बार यूनिवर्सिटी ने नेगेटिव मार्किंग लागू किया है।
यह भी पढ़ें: आईएससी में एनसीआर टॉपर बने शिवम गर्ग
अब गलत अंक पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। यदि कोई छात्र चार प्रश्नों के उत्तर गलत देता है तो उसका एक नंबर कम हो जाएगा।
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि नेगेटिव मार्किंग सिर्फ वैकल्पिक (ऑप्शनल) प्रश्नों के लिए ही होगी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा की जांच भी कड़ी करने जा रहा है।
प्रवेश परीक्षा के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ-साथ अंगुठे के निशान भी लिए जाएंगे। एक कमेटी इसकी जांच भी करेगी।