राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम सूची के अभ्यर्थियों के पास
दाखिला लेना का मंगलवार को अंतिम मौका है।
14 अगस्त को जारी हुए परीक्षाफल
के बाद दाखिले के लिए प्रथम सूची जारी की गई थी। प्रथम सूची के अभ्यर्थियों
को 27 अगस्त तक दाखिला लेना था। 27 अगस्त तक दाखिला न लेने पर दूसरी सूची
निकाली जाएगी।
आईटीआई प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद के अनुसार जो अभ्यर्थी
अभी तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं वो मंगलवार को अपने सभी प्रमाणपत्रों के
साथ उपस्थित होकर शाम पांच बजे तक दाखिला ले सकते हैं।
इतना ही नहीं अगर आ आईटीआई डिप्लोमाधारक हैं, तो राजकीय आईटीआई अलीगंज में मंगलवार को जॉब
फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जॉब फेयर में दो कंपनी करीब 60 डिप्लोमाधारी
युवाओं का चयन करेंगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद के अनुसार
शिम्भावली शुगर मिल और स्तंभ पावर कंपनियां मंगलवार को इलेक्ट्रिशियन फिटर,
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और इंस्ट्रूमेंट वायरमेन डिप्लोमाधारकों के लिए
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित करेंगी।
उत्तीर्ण
होने पर अभ्यर्थियों को कंपनियों में नौकरी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में
हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ एक-एक
छायाप्रति और चार फोटो लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू
होगी।