फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम रिजल्ट: शहर के 7 मेधावी टॉप 25 में

Thu, 22 Aug 2013 09:42 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के फाउंडेशन प्रोग्राम के न्यू सिलेबस व ओल्ड सिलेबस कोर्स के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन


इसमें ऑल इंडिया लेवल पर टॉप 25 की सूची में राजधानी के मेधावियों ने जगह बनाई है। न्यू सिलेबस में चार और ओल्ड सिलेबस में तीन मेधावियों ने राजधानी का नाम रोशन किया है।

आईसीएसआई के लखनऊ चैप्टर के सेक्रेटरी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि जून में इनकी परीक्षाएं हुईं थीं और 21 अगस्त को इनका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
सीएस फाउंडेशन (न्यू सिलेबस) में टॉप 25 में जगह बनाने वालों में योगेश कुमार अग्रवाल की ऑल इंडिया में 17वीं रैंक है। इसके अलावा सौम्या सिंह ने 18वीं रैंक और सुमदिश सिंह सहित श्वेता सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से 22वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


सेक्रेटरी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि इन स्टूडेंट्स ने लखनऊ में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

वहीं, ओल्ड कोर्स में गरिमा सिंह ने 12वां स्थान, नीलम वर्मा ने 20वां और त्रिशमा मलिक ने 21वां स्थान हासिल कर राजधानी का मान बढ़ाया है। अब यह स्टूडेंट्स कंपनी सेक्रेटरी के एग्जीक्यूटिव मॉड्यूल में जाएंगे और इसे पास करने के बाद प्रोफेशनल मॉड्यूल में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इन दोनों ही स्टेप को पास करने की कोई समय-सीमा नहीं है। रिजल्ट वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध है। लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन राजीव कुमार ने इस मौके पर मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्रों की कामयाबी पर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें