फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT Exam: फिजिक्स के सवालों ने उलझाए होनहार

Mon, 05 May 2014 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के मेडिकल कालेज में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को चंडीगढ़ में ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (एआईपीएमटी) का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न स्कूल कालेज में 25 से अधिक सेंटर पर 11 हजार के करीब विद्यार्थियों ने एआईपीएमटी दिया। परीक्षा सुबह 10 से 1 बजे के सत्र में हुई।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र से निकले विद्यार्थियों ने फिजिक्स के कई सवालों को काफी मुश्किल बताया तो कुछ विद्यार्थियों ने केमिस्ट्री के 3-4 सवालों के विकल्प गलत तो कुछ में जानकारी पूरी नहीं होने की शिकायत की। सेक्टर-15 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से परीक्षा देकर निकली रोपड़ निवासी अमनप्रीत ने फिजिक्स के कुछ सवालों को मुश्किल बताया।

डीपीएस की छात्रा आस्था और गवर्नमेंट मॉडल 22 के स्टूडेंट आकाश ने कहा कि पेपर बैलेंस था लेकिन कुछ सवाल उलझाने वाले थे। माछीवाड़ा(पंजाब) से पेपर देने पहुंची एक स्टूडेंट ने कहा कि उन्हें टेस्ट क्लीयर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राजपुरा के सार्थक ने फिजिक्स के सवालों को मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि केमिस्ट्री में कुछ सवालों के विकल्प को लेकर उलझन रही। सोनीपत से आए रवि खतरी ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले पेपर मुश्किल था।
 
केमिस्ट्री के 4 सवालों के विकल्प गलत
एआईपीएमटी परीक्षा में केमिस्ट्री के हिस्से के 4 सवालों के 12 अंक विद्यार्थियों के लिए सिरदर्दी बन गए। कुछ में दो विकल्प सही थे तो एक सवाल में जानकारी ही पूरी नहीं दी गई थी। सेक्टर-24 स्थित केमिस्ट्री कोचिंग सेंटर की हेड डा.संगीता खन्ना ने बताया कि केमिस्ट्री के चार सवाल पूरी तरह गलत हैं।

इससे विद्यार्थियों को 12 अंक का नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि एक सवाल के जवाब में एक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। दो सवालों में कोई भी विकल्प ठीक नहीं जबकि एक सवाल की जानकारी ही पूरी नहीं है।

डा.संगीता ने बताया कि एआईपीएमटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में इस तरह की गलतियां काफी निराशाजनक है। पिछले साल भी ऐसी गलतियां हो चुकी हैं। ऐसे पेपर सेटर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 अंकों से किसी भी स्टूडेंट की मेरिट पर काफी असर पड़ता है।
 
ऐसा रहा एग्जाम का फारमेट
एआईपीएमटी में कुल 180 सवाल पूछे गए। इसमें बायो के 90 और फिजिक्स और केमिस्ट्री के 45-45 सवाल शामिल हैं। पूरा पेपर के प्रश्नों की वेटेज 720 अंक दी गई थी। देश भर से इस परीक्षा में 9 लाख स्टूडेंट अपीयर हुए हैं। आईआईटी मद्रास एल्युमनी और यूआईईटी के स्टूडेंट रहे इंजीनियर कुनाल ने बताया कि पिछले साल मेरिट लिस्ट में टॉप 7 स्टूडेंट ट्राइसिटी के रहे हैं। एआईपीएमटी का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में घोषित किया जाएगा।   
 
कोट्स
एआईपीएमटी पेपर काफी बैलेंस कहा जा सकता है। जिन विद्यार्थियों को फिजिक्स के कांसेप्ट क्लीयर थे उन्हें किसी भी सवाल में दिक्कत नहीं आनी चाहिए। कुछ सवाल जरुर घुमा कर पूछे गए हैं।
विज्ञापन

इंजी.सवीन सिंधू (डायरेक्टर पाई स्कॉलिस्टिक स्टडी सेंटर सेक्टर-20 चंडीगढ़)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें